होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर- AAP में ज्योतिष सोनी को बड़ी जिम्मेदारी, सागर जिला संयुक्त सचिव बने

सागर- AAP में ज्योतिष सोनी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर- AAP में ज्योतिष सोनी को बड़ी जिम्मेदारी, सागर जिला संयुक्त सचिव बने

सागर-आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन विस्तार को लेकर सागर जिले में अहम नियुक्ति की है। पार्टी नेतृत्व ने ज्योतिष सोनी को सागर जिला संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अनुशंसा पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश सह-प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी की सहमति से यह निर्णय लिया गया। पार्टी नेतृत्व ने ज्योतिष सोनी के पूर्व कार्यों और संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।
गौरतलब है कि ज्योतिष सोनी इससे पहले आम आदमी पार्टी के सागर नगर अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के प्रयासों को सराहा गया था।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में ज्योतिष सोनी ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में वे घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का अभियान चलाएंगे। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे राष्ट्रीय हित में पार्टी के साथ जुड़कर सहयोग करें।
इस नियुक्ति को सागर जिले में आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!