कलयुगी बेटा ही निकला अपनी मां का कातिल पुलिस ने किया खुलासा
तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सेहरी गांव का मामला 5 अप्रैल को घर में आग लगाकर मां को जिंदा जला दिया था
तेन्दूखेड़ा! थाना क्षेत्र के सेहरी गांव में अपनी मां को जिंदा जलाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, बेटे ने पैसों के विवाद में अपनी मां की हत्या की थी पुलिस को घटना की जानकारी आरोपी बेटे ने ही दी थी। उसने बताया था कि उसके घर में आग लग गई है और उसकी मां अंदर मौजूद है जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो मकान के मलबे में मां का अधजला शव मिला शुरुआत से ही बेटे पर हत्या का संदेह जताया जा रहा था। गहन जांच के बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
हाथ-मुंह बंधा मिला था महिला का अधजला शव
तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया कि पांच अप्रैल को सेहरी गांव में हल्कीबाई पति स्व. हरिराम यादव (65) का शव मकान के मलबे में अधजली अवस्था में मिला था। शव के हाथ और मुंह बंधे हुए थे मृतका के बेटे संतोष ने ही पुलिस को आग लगने की सूचना दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, तो पूरा घर जल गया और मलबा अंदर गिर गया, जिसके नीचे हल्कीबाई दबी हुई थीं। पुलिस ने अगले दिन सुबह मलबा हटाया, तब महिला का अधजला शव बरामद हुआ
आरोपी बेटे पर ग्रामीणों ने जताया था शक
वहीं ग्रामीणों द्वारा भी संतोष पर हत्या का संदेह जताया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में इस मामले की लगातार जांच की गई, जिसके बाद आरोपी को पकड़ा जा सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया
नशे के लिए पैसे देने से मना करने पर किया मर्डर
पुलिस ने बेटे से लगातार पूछताछ की, जिसमें बेटे ने हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे का आदि है उसने मां से गांजा-शराब पीने को रुपए मांगे, लेकिन मां ने मना कर दिया। रात के समय आरोपी ने अपनी मां के हाथ पैर रस्सी से बांधे। मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर भूसा में दबाकर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी। इससे महिला की आग से जलने से मौत हो गई आरोपी संतोष यादव के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा निरी. रावेन्द्र बागरी, सउनि संजय सिंह, सउनि गजराज सिंह, प्र.आर. 799 बृजेश तिवारी, प्र.आर. 04 रविचन्द्र सेन, प्र.आर. 67 महेश सिंह, आर. 662 नीरज नामदेव, आर. 837 विशाल बैन, आर. 314 शैलेन्द्र बघेल, आर. 374 राममिलन घोषी, आर. 155 रणधीर दांगी, आर. 596 कुंवर सिंह, आर. 513 गोपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही








