खैजरा इज्जत हत्याकांड : पिता-दो बेटों सहित सभी पांच आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने सभी को जेल भेजा
सागर/खुरई। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम खैजरा इज्जत में तीन दिन पहले हुये सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में मुख्य आरोपी पिता और उसके दो बेटे भी शामिल हैं। शनिवार शाम को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। भगवानदास यादव के पुत्र अनिल यादव ने पुलिस को बताया था कि विवाद की जड़ खेत पर रखा बारगा पुआल कचरा हटाना था। इसी मामूली बात को लेकर 4 मार्च को गांव के जयराम यादव, केतार यादव, केदारनाथ यादव, नीरज यादव और करतार यादव ने भगवानदास पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण भगवानदास की मौके पर ही मौत हो गई थी। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं 103(1), 296(ए)115(2), 351(3), और 3(5) के तहत केस दर्ज किया था। खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि एसडीपीओ के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने शुक्रवार को तीन आरोपियों जयराम, केतार और केदारनाथ को दबोच लिया था। शनिवार को शेष दो फरार आरोपियों, करतार और नीरज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये सभी पांचों आरोपी खैजरा इज्जत गांव के ही निवासी हैं। पुलिस ने शनिवार शाम को आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सभी को स्थानीय उपजेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में साक्ष्य जुटाने और घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी सुनिश्चित करने में जुटी है।
खैजरा इज्जत हत्याकांड : पिता-दो बेटों सहित सभी पांच आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने सभी को जेल भेजा
खैजरा इज्जत हत्याकांड : पिता-दो ...
[post_dates]

संपादक







