सागर में फाइनेंस कर्मी पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार, पुलिस कर रही तलाश
सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
जानकारी के अनुसार शिवनगर कॉलोनी निवासी मनीष मिश्रा (36) 17 मार्च की रात करीब 9:30 बजे बालाजी मंदिर से घर लौट रहे थे। वृंदावन गार्डन के पास केला खरीदते समय पुरख्याऊ टोरी निवासी प्रेम अहिरवार और महेंद्र अहिरवार है और गाड़ी छीनने का प्रयास करने लगे विरोध किया तो उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। महेंद्र ने मारपीट की, वहीं प्रेम ने चाकू से उनकी जांघ पर वार कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद दोनों आरोपी भाग निकले, इस दौरान स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए प्रेम अहिरवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई की है , जबकि महेंद्र अहिरवार की तलाश जारी है।








