पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑटो पार्ट्स दुकान के पीछे से 19 पेटी अवैध शराब जब्त
शराब की कीमत 98,000 हजार से अधिक की खेप पकड़ी, आरोपी फरार तारादेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दमोह / तेंदूखेड़ा ! दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार भदौरिया के निर्देशन तथा तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में तारादेही पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ग्राम तारादेही के बायपास तिराहे पर स्थित एक मकान में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण बरामद किया है
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि साहिल पिता राजेश घोषी (निवासी तारादेही) की ऑटोपार्ट्स की दुकान के पीछे वाले कमरे की तलाशी ली। यहाँ से पुलिस को 19 पेटी अवैध शराब मिली, जिसमें देशी प्लेन, लाल मसाला और सागर गोल्ड व्हिस्की शामिल है
पुलिस ने कुल 932 पाव (167.76 लीटर) शराब जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 98,060 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी साहिल घोषी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी अभी फरार है पुलिस ने कहा कि जल्द गिरफ्तारी कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक आलोक तिरपुडे, का.वा.उनि रमेश सिंह मुडरया, प्र.आर. 282 तुलसीराम ठाकुर, आर. 780 राजेन्द्र सिंह, आर. 102 पंकज प्यासी, आर. 375 बलराम सिंह, आर. 64 भगत सिंह, आर. 741 राममनोहर यादव और डायल 112 पायलेट की महत्वपूर्ण भूमिका रही








