होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मनी सिंह गुरोन (MSG) की पहल: नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹1 लाख की सहायता, जल्द नेपाल पहुंचने की तैयारी

मनी सिंह गुरोन (MSG) की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मनी सिंह गुरोन (MSG) की पहल: नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹1 लाख की सहायता, जल्द नेपाल पहुंचने की तैयारी

सागर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ आपदा के बीच बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मनी सिंह गुरोन (MSG) की पहल पर सतनाम वेलफेयर सोसाइटी, सागर (मध्यप्रदेश, भारत) द्वारा सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इस मानवीय पहल के तहत ₹1,00,000 (एक लाख भारतीय रुपये) की सहायता प्रदान की जाएगी, जिसकी नेपाल में कीमत लगभग 1,60,000 नेपाली रुपये होगी।

यह सहायता सिख फाउंडेशन के माध्यम से नेपाल में बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पूरी पहल में सतनाम वेलफेयर सोसाइटी, सागर सहयोग एवं समन्वय कर रही है।

नेपाल में स्थानीय स्तर पर भी जारी है संपर्क

सहायता को सही जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए नेपाल में सिख समाज के लोगों और अन्य सामाजिक संगठनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। मनी सिंह गुरोन (MSG) के नेपाल में भी मित्र हैं, जिनसे लगातार बातचीत एवं संपर्क जारी है। उनके माध्यम से नेपाल में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और जरूरतमंद लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसके साथ ही संबंधित लोगों एवं संस्थाओं से ई-मेल के माध्यम से भी संपर्क और संवाद किया जा रहा है, ताकि राहत सहायता को जल्द से जल्द उचित माध्यम से प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जा सके।

जल्द नेपाल के लिए उड़ान भरने की तैयारी

सहायता को प्रभावी तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंचाने और जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए मनी सिंह गुरोन (MSG) जल्द ही नेपाल के लिए उड़ान भर सकते हैं। नेपाल में स्थानीय संपर्कों और सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय कर राहत कार्य को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

मनी सिंह गुरोन (MSG) ने कहा कि आपदा की घड़ी में इंसानियत सबसे ऊपर है। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और ऐसे कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानव सेवा है।

इस पहल का उद्देश्य धर्म, जाति या किसी अन्य भेदभाव से ऊपर उठकर बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना है

 

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।