पंजाब की जनता के लिए मनी सिंह गुरोन की पहल, अपने खर्चे से कटवाएंगे ₹1 लाख की अस्पताल पर्चियां
सागर। पंजाब की जनता के लिए सेवा और सहयोग की भावना से जुड़ी एक विशेष पहल की जा रही है। मनी सिंह गुरोन इसी सप्ताह सचखंड एक्सप्रेस से पंजाब के लिए रवाना होंगे। सचखंड एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन है, जो श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र से अमृतसर, पंजाब के बीच चलती है। यह यात्रा सिख धर्म के दो महत्वपूर्ण तख्तों को जोड़ती है।
अभियान के तहत Iqbal Nursing Home ( लुधियाना ) में पंजाब की जनता के लिए मनी सिंह गुरोन अपने खर्चे से कुल ₹1,00,000 की अस्पताल पर्चियां, स्वास्थ्य सेवाएं देंगे इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल की उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना है। अस्पताल की ओपीडी एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

सचखंड एक्सप्रेस की खास पहचान है लंगर सेवा
इस यात्रा की एक खास बात सचखंड एक्सप्रेस में होने वाली लंगर सेवा भी है। सचखंड एक्सप्रेस को देश की अनोखी ट्रेनों में गिना जाता है, जहां लंबे समय से यात्रियों के लिए निःशुल्क लंगर/भोजन सेवा की परंपरा चली आ रही है। विभिन्न स्थानों पर सेवादार यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराते हैं और यह सेवा धर्म, जाति या वर्ग का भेद किए बिना यात्रियों तक पहुंचती है।
सचखंड एक्सप्रेस श्री हजूर साहिब नांदेड़ और श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर जैसे सिख धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ती है। सिख परंपरा में पांच तख्तों को विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। इनमें अकाल तख्त साहिब अमृतसर और तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ भी शामिल हैं।
मनी सिंह गुरोन की यह पहल स्वास्थ्य सेवा के साथ सेवा, लंगर और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास है। अपने खर्चे से ₹1 लाख की अस्पताल पर्चियां कटवाकर जरूरतमंद लोगों के उपचार में सहयोग करने की यह पहल सेवा भावना को समर्पित रहेगी।








