होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
बण्डा/ शाहगढ़। शाहगढ़ क्षेत्र के बरायठा मुख्य बाजार में गुरुवार तड़के एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। जानकारी के अनुसार बरायठा निवासी पप्पन जैन की जैन मंदिर के सामने मुख्य बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। गुरुवार रात करीब एक बजे गश्त पर निकली पुलिस टीम ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख तत्काल दुकानदार और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक दुकान में रखा बड़ी मात्रा में ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था, जिससे व्यापारी को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। व्यापारी पप्पन जैन ने शासन से आर्थिक सहायता की मांग करते हुये कहा कि नुकसान के बाद कारोबार को दोबारा शुरू करने के लिये सहयोग की आवश्यकता है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और बाजार में कुछ समय के लिये चिंता का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!