होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

पावर प्लांट के बाथरूम में मिला लापता कर्मचारी का शव, परिजनों ने उठाए सवाल

पावर प्लांट के बाथरूम में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

पावर प्लांट के बाथरूम में मिला लापता कर्मचारी का शव, परिजनों ने उठाए सवाल

बीना के जेपी अडानी पावर प्लांट में मिला 37 वर्षीय जितेंद्र अहिरवार का शव, परिवार ने जांच के साथ नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग की

बीना। जेपी अडानी पावर प्लांट परिसर में सोमवार को एक कर्मचारी का शव बाथरूम में मिलने से मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय जितेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है, जो खुरई देहात के गढ़ौला जागीर का निवासी था। वह पावर प्लांट के मुख्य गेट पर वाहनों की एंट्री दर्ज करने का काम करता था। जितेंद्र रविवार शाम से लापता था।

सोमवार को कर्मचारी का शव मिलने की सूचना पर उसके परिजन प्लांट परिसर पहुंचे। उन्होंने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सूचना मिलने पर भानगढ़ थाना प्रभारी धनेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

जितेंद्र की मौत से नाराज परिजनों ने मौके पर हंगामा करते हुए परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर मौत की वजह स्पष्ट करने की मांग भी की।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जितेंद्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।