होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

दण्डनायक हनुमान मंदिर में चोरी, दानपेटी से रुपये उड़ाये

दण्डनायक हनुमान मंदिर में चोरी, ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

दण्डनायक हनुमान मंदिर में चोरी, दानपेटी से रुपये उड़ाये
सागर/खुरई। चोरों ने कोर्ट परिसर और मुख्य मार्ग पर स्थित दो मंदिरों को निशाना बनाया। चोरों ने न्यायालय परिसर में मौजूद श्री दण्डनायक हनुमान मंदिर में चोरी की और दानपेटी तोड़कर हजारों रुपए समेट ले गये। वहीं रजवांस रोड पर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी चोरी की कोशिश की गई, लेकिन चोर वहां कामयाब नहीं हो सके। दण्डनायक हनुमान मंदिर के पुजारी ने जानकारी दी कि चोरों ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें रखे करीब 18 से 20 हजार रुपए नकद चुरा लिए हैं। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लेकिन कैमरे दूर होने से चोरों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह मंदिर खुरई के कोर्ट परिसर के अंदर स्थित है, जिसे सुरक्षा के लिहाज से बेहद सुरक्षित इलाका माना जाता है। चोरी की दूसरी कोशिश रजवांस रोड पर रेलवे गेट के पास स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुई। यहां चोरों ने मंदिर के पीछे के गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। मंदिर के पुजारी महेंद्र तिवारी ने बताया कि जब वे सुबह मंदिर पहुंचे, तो दानपेटी फर्श पर उखड़ी पड़ी मिली। दानपेटी काफी भारी और मजबूत थी, जिसे चोर न तो तोड़ पाये और न ही अपने साथ ले जा सके। इस वजह से इस मंदिर में चोरी होने से बच गई। शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल है। घटना की खबर मिलते ही खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दांगी पुलिस टीम के साथ दोनों मंदिरों में पहुंचे और बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने बताया कि एक मंदिर में चोरी और दूसरे में चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फु टेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!