होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मुरैना : विधवा बहु ने भतीजे से शादी करने को किया इंकार तो ससुर ने गोली मारकर उतार मौत के घाट !!

मुरैना : सिविल लाइन थाना ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मुरैना : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिकरौदा नहर के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रिटायर्ड फौजी ससुर ने अपनी विधवा बहू को रिश्ते के दबाव में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना बुधवार देर रात की है। 65 वर्षीय ज्ञान सिंह गुर्जर ने बहू प्रियंका (27) को घर में ही लाइसेंसी बंदूक से दो गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही आरोपी को पकड़ लिया।

जबरन शादी का दबाव बना रहा था ससुर

जांच में सामने आया है कि ज्ञान सिंह अपनी बहू प्रियंका की शादी अपने बड़े भाई के बेटे ध्रुव (24) से करवाना चाहता था। प्रियंका पहले भी इस प्रस्ताव को ठुकरा चुकी थी। पति की मौत के बाद वह अपने तीन छोटे बच्चों के साथ मायके में रह रही थी और तीन दिन पहले ही ससुराल लौटी थी।

टीआई दर्शन शुक्ला ने बताया कि प्रियंका अपने ससुर के दबाव से परेशान थी। ससुर लगातार शादी के लिए दबाव डाल रहा था, लेकिन प्रियंका इसके लिए तैयार नहीं थी। जब उसने साफ मना किया तो ससुर ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे डाला।

हथियार अब भी नहीं मिला

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक झाड़ियों में फेंक दी थी। पुलिस फिलहाल हथियार की तलाश में जुटी है।

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!