होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई पल्सर बरामद

मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई पल्सर बरामद

सागर/बीना। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल क्र. एमपी 15 जेडके 1620 जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार को बरामद किया। पुलिस के अनुसार फरियादी ने थाना बीना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल को 9 सितंबर की रात करीब 10.30 बजे घर के बाहर लॉक करके खड़ा किया था। रात करीब 2.40 बजे उठकर देखने पर मोटर साइकिल मौके से गायब मिली। परिजनों के साथ आसपास के क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन मोटरसाइकिल का पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना बीना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर लगातार पतारसी करते हुये चोरी गई मोटर साइकिल बरामद कर ली। मामले में रूप नारायण उर्फ खड़ऊ पिता रामसिंह कुशवाहा 30 निवासी मीडिया वार्ड बीना तथा बब्बू राजा पिता जगभान यादव 25 निवासी ग्राम भारोन, थाना जाखलोन, जिला ललितपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से अन्य आपराधिक गतिविधियों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्रवाई में हेड कांस्टेबल संजय वेन, गजेंद्र मिश्रा, आरक्षक दीप सिंह की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।