होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

खेत में पानी बहाने के विवाद में हत्या, फरार आरोपी कन्हई उर्फ मंझले गिरफ्तार

लोहे के पाइप और डंडे ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

लोहे के पाइप और डंडे से मारपीट में मानकलाल रैकवार की हुई थी मौत, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार भी किया बरामद

सागर। गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पाण्डेर में खेत में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में मानकलाल रैकवार की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कन्हई उर्फ मंझले रैकवार घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसे ग्राम पाण्डेर से पकड़ने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

26 अगस्त को सामने आया था मामला

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को ग्राम पाण्डेर निवासी 35 वर्षीय ऊधम सिंह पिता मानकलाल रैकवार ने गढ़ाकोटा थाने में घटना की सूचना दी थी। ऊधम सिंह ने बताया था कि खेत में पानी बहाने को लेकर उसके चाचा कन्हई उर्फ मंझले रैकवार और भतीजे रमेश रैकवार का उसके पिता मानकलाल रैकवार से विवाद हुआ था।

विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने मानकलाल के साथ लोहे के पाइप और डंडे से मारपीट की। गंभीर चोट लगने के बाद मानकलाल की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर गढ़ाकोटा पुलिस ने अपराध क्रमांक 634/26 दर्ज कर धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला जांच में लिया।

एक आरोपी पहले ही हो चुका था गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रमेश रैकवार को 28 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, दूसरा आरोपी कन्हई उर्फ मंझले रैकवार घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने थाना स्तर पर टीम गठित कर लगातार दबिश और तलाश की। पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन में कार्रवाई की गई। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रहली श्री प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम आरोपी की तलाश में जुटी रही।

गांव से ही पुलिस ने दबोचा

लगातार की जा रही तलाश के बीच पुलिस को सफलता मिली और 10 सितंबर 2026 को कन्हई उर्फ मंझले पिता जुग्गे रैकवार, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पाण्डेर, थाना गढ़ाकोटा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।

गिरफ्तार आरोपी

कन्हई उर्फ मंझले पिता जुग्गे रैकवार, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पाण्डेर, थाना गढ़ाकोटा।

मामले में आरोप

पुलिस के अनुसार, खेत में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद के दौरान लोहे के पाइप और डंडे से मानकलाल रैकवार के साथ मारपीट की गई, जिसके चलते उनकी मृत्यु हुई।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

  • निरीक्षक गौरव सिंह तिवारी, थाना प्रभारी गढ़ाकोटा
  • उपनिरीक्षक राजाराम धुर्वे
  • प्रधान आरक्षक 1158 प्रमोद सोयाम
  • आरक्षक 1722 रवि पटैल

आरक्षक 1514 सुरेन्द्र यादव

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।