होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : खेत के विवाद में कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपी दबोचे

सागर : खेत के विवाद ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : खेत के विवाद में कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपी दबोचे

सागर/खुरई। थाना खुरई ग्रामीण पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुये महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 4 मार्च को फरियादी अनिल यादव पिता स्व. भगवानदास यादव 35 वर्ष निवासी ग्राम खेजरा इज्जत द्वारा थाना खुरई ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पिता भगवानदास यादव का गांव के ही जयराम यादव, केतार यादव, केदारनाथ यादव, नीरज यादव एवं करतार यादव से खेत में बरगा हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से भगवानदास यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट आने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुये थाना खुरई ग्रामीण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 103(1), 296(ए), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुरई ग्रामीण ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश के लिये लगातार दबिश, संभावित ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की, मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। अलग-अलग स्थानों पर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया। 5 मार्च को आरोपी जयराम यादव, केतार यादव एवं केदारनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त कार्यवाही में थाना खुरई ग्रामीण से निरीक्षक संतोष सिंह दांगी, हुकुम सिंह, रमेश कुलकर्णी, भुजबल, रविशंकर, सत्येन्द्र निगम, संजय जाट, राहुल सिकरवार, जितेन्द्र धाकड़, लोकेन्द्र सिंह परमार, धर्मेन्द्र दांगी का विशेष योगदान रहा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!