होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मामा की हत्या का आरोपी भांजा गिरफ्तार, तीन माह से फरार चल रहा था

सागर : मामा की हत्या ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : मामा की हत्या का आरोपी भांजा गिरफ्तार, तीन माह से फरार चल रहा था
सागर/खुरई। देहात थाना पुलिस ने साढ़े तीन माह पहले अपने मामा की हत्या करने वाले आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नरेंद्र अहिरवार घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह घटना खुरई के सहोद्रा राय वार्ड के नागरोरिया में हुई थी। जानकारी के अनुसार नरेंद्र अहिरवार अपनी मां मीरा अहिरवार और मामा रम्मू अहिरवार के साथ रहता था। वह अक्सर शराब के लिये पैसे मांगता था और न मिलने पर मारपीट करता था। 10 दिसंबर 2025 को नरेंद्र ने शराब के लिये पैसे मांगे। पैसे न मिलने पर उसने अपनी मां और मामा के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान नरेंद्र ने अपने 75 वर्षीय मामा रम्मू अहिरवार के सीने और गले में कई लातें मारी। उसने पैर से गला दबाकर मामा की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने परिजनों को धमकी दी कि यदि किसी ने मामा की चिता जलाई, तो वह उसे भी मार देगा। इस धमकी के कारण परिजन इतने भयभीत हो गये कि शव 19 घंटे तक घर में ही पड़ा रहा, जिसके बाद अंतिम संस्कार हो सका। मीरा अहिरवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी बेटे नरेंद्र अहिरवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह दांगी ने बताया कि 40 वर्षीय नरेंद्र अहिरवार जो हरप्रसाद अहिरवार का बेटा है, पिछले तीन माह से फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर स्थानीय उपजेल भेज दिया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!