सागर में BJP की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 35 सदस्यीय टीम में 8 उपाध्यक्ष
सागर में रविवार दोपहर 2:30 बजे भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने 35 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। नई कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री बनाए गए हैं, वहीं 8 महिलाओं को भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, संतोष ठाकुर, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, यश अग्रवाल और पुष्पेंद्र परिहार को नियुक्त किया गया है। सुमित यादव, चेतराम अहिरवार और चैन सिंह ठाकुर को जिला महामंत्री बनाया गया है।
जयंती मौर्य, अर्जुन पटेल, संध्या भार्गव, हरिशंकर कुशवाहा, सविता साहू, आफिसर यादव, राहुल वैद्य और आसमा जैन को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। विकास सांधेलिया को कोषाध्यक्ष तथा सुषमा यादव और सुमित्रा इंद्रकुमार राय को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।








