होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

7 अक्टूबर को सागर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, टाइगर रिजर्व में दो चीतों को करेंगे रिलीज

7 अक्टूबर को सागर आएंगे ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

7 अक्टूबर को सागर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, टाइगर रिजर्व में दो चीतों को करेंगे रिलीज

वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह में होंगे शामिल, वन्यजीव संरक्षण के साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी मिल सकती है नई गति

सागर। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को सागर आएंगे। जनसंपर्क कार्यालय की ओर से सोमवार शाम 6 बजे जारी जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व पहुंचकर दो चीतों को रिजर्व क्षेत्र में छोड़ेंगे।
चीतों के आगमन को बुंदेलखंड में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने की भी उम्मीद है। चीतों को देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।
पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से होटल, रिसॉर्ट, होम-स्टे, परिवहन सेवाओं, स्थानीय गाइड और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों को रोजगार तथा आय के नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व और आसपास के क्षेत्र को वन्यजीव पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान मिल सकती है।
समापन समारोह के दौरान वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All