होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में पुलिस को देखकर भागा हत्या के प्रयास का आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा

सागर में पुलिस को देखकर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में पुलिस को देखकर भागा हत्या के प्रयास का आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा

दो साल से फरार था शुभम जैन, एसपी ने घोषित किया था 3 हजार रुपए का इनाम

सागर। गोपालगंज थाना पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे 3 हजार रुपए के इनामी आरोपी शुभम जैन (32) को संजय नगर कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से आरोपी के घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ गोपालगंज थाने में वर्ष 2024 में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। न्यायालय ने 22 मई 2024 को उसके खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

गोपालगंज थाना पुलिस ने रविवार शाम 5:30 बजे प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All