होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : सागौन की अवैध तस्करी करते हुये पिकअप सहित एक आरोपी गिरफ्तार

सागर : सागौन की अवैध ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : सागौन की अवैध तस्करी करते हुये पिकअप सहित एक आरोपी गिरफ्तार
सागर/गौरझामर। वन परिक्षेत्र गौरझामर की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान सागौन की अवैध तस्करी करते हुये पिकअप वाहन पकड़ा है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले। जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात वनरक्षक नीतेश सूरज और वाहन चालक पंकज क्षेत्र गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अल सुबह हाईवे पर उन्हें एक पिकअप वाहन क्र. एमपी 20 जीबी 5320 दिखा। संदेह होने पर टीम ने वाहन को रोका लेकिन चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए भागने का प्रयास किया, जिस पर गश्ती टीम ने अपना वाहन पिकअप के सामने अड़ाकर उसे रोक लिया। जबकि पिकअप के साथ बाइक पर चल रहे दो लोग मौके से भाग निकलने में सफल हो गये। पूछताछ में पिकअप चालक ने अपना नाम संदीप निवासी रानीपुरा सिलवानी जबकि बाइक पर चल रहे व्यक्तियों का नाम हासिल और मसूद खान निवासी बरेली सिलवानी बताया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 31 नग सागौन कुल घनमीटर 2.252 कीमत 1,28,092 रखी मिली। टीम ने चालक से सागौन के दस्तावेज मांगे जो वह पेश नहीं कर सका। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उक्त सागौन की लकड़ी सिलवानी के पास के जंगल से चोरी कर बरकोटी होते हुए रहली ले जा रहे थे। जिसके बाद वन विभाग द्वारा अवैध कटाई परिवहन पर कार्यवाही करते हुये सागौन सहित पिकअप जप्त कर आरोपी को रेंज कैंपस लाकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं मौके से भागे दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!