सागर : जंगली सुअर के शिकार मामले में एक गिरफ्तार, खेत से तीन किलो मांस जब्त, मामला दर्ज
सागर/शाहगढ़। शाहगढ़ वन परिक्षेत्र की टीम ने जंगली सुअर का शिकार करने और उसका मांस बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि उप वनक्षेत्र हीरापुर की वीट तिगोड़ा स्थित खेत में जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस खाया जा रहा है। सूचना पर परिक्षेत्र अधिकारी सर्वेश सोनी के निर्देश पर हीरापुर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जीपी गौतम की टीम ने तिगोड़ा निवासी मानक लोधी के खेत में बनी अस्थायी झोपड़ी पर दबिश दी। तलाशी के दौरान झोपड़ी के पास खेत की मेड़ पर घास में छिपाकर रखा गया जंगली सुअर का मांस पॉलीथिन में मिला। वन विभाग ने मांस जब्त कर आरोपी से पूछताछ की। मानक लोधी ने बताया कि उसके द्वारा शिकार किये हुये सुअर के मांस को बेचने और खाने के लिये रखा था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मानक लोधी को गिरफ्तार कर लिया। परिक्षेत्र अधिकारी सर्वेश सोनी ने बताया कि आरोपी से करीब तीन किलोग्राम मांस बरामद किया गया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी ने पहले सुअर का शिकार किया और फिर उसके मांस का विक्रय करना था। आरोपी को सोमवार को शाहगढ़ न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा गया था लेकिन जमानत नही मिली और देर शाम उसे उपजेल बंडा भेज दिया गया। क्षेत्र में वन्यप्राणियों के शिकार, असमय मौत और जंगल कटाई की घटनाओं से वन्यजीव पर्यावरण संरक्षण प्रेमियों में चिंता बढ़ गई है, इसके पहले भी नील गाय, जंगली सुअर आदि की मौत की गुत्थी अभी तक अनसुलझी है, जिससे वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं।
सागर : जंगली सुअर के शिकार मामले में एक गिरफ्तार, खेत से तीन किलो मांस जब्त, मामला दर्ज
सागर : जंगली सुअर के ...
[post_dates]

संपादक







