होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : चौराहे पर पलटी भूसे की ओवरलोड ट्रॉली, सड़क निर्माण में खामी से हादसा

सागर : चौराहे पर पलटी ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : चौराहे पर पलटी भूसे की ओवरलोड ट्रॉली, सड़क निर्माण में खामी से हादसा
सागर /बीना। सर्वोदय चौराहे पर सोमवार सुबह भूसे से भरी ओवरलोड ट्रॉली पलट गई। घटना खुरई रोड पर सड़क निर्माण में हुई खामी के कारण हुई, जिससे सड़क पर ब्रेकर जैसी स्थिति बन गई है। गनीमत रही कि ट्रॉली किसी पर नही गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चौराहे पर जाम लग गया। लगभग दो महीने पहले, दिसंबर माह में सर्वोदय चौराहे के खुरई रोड पर अंडरग्राउंड नाली का पाइप चोक होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। नगर पालिका ने समाधान के लिये पाइप लाइन बदलने का काम कर नई सीसी सड़क का निर्माण कराया। हालांकि नपा के इंजीनियर की लापरवाही के कारण सड़क का निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया, जिससे वहां ब्रेकर जैसी स्थिति बन गई है। सोमवार को इसी ब्रेकरनुमा सड़क से गुजरते समय भूसे से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। ट्रॉली पलटने के बाद यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर चालक का चालान बनाने का प्रयास किया। इस पर किसान नेता इंदर सिंह मौके पर पहुंचे और चालान का विरोध करते हुये कहा कि वाहन चालक नपा की गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं। इस दौरान विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। इस मामले में नपाध्यक्ष लता सकवार ने बताया कि उन्हें वाहन चालकों को हो रही परेशानी की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द ही समाधान किया जायेगा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!