होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में आधी रात दहशत: 5 फीट का विशाल कोबरा घर के पास, रेस्क्यू में छूटकर फिर पकड़ा गया

सागर में आधी रात दहशत: ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में आधी रात दहशत: 5 फीट का विशाल कोबरा घर के पास, रेस्क्यू में छूटकर फिर पकड़ा गया

सागर। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जहरीले जीव ठंडक की तलाश में घरों के आसपास नजर आने लगे हैं। बम्होरी रेंगुआ में शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात करीब 1 बजे मटरू महाराज के घर के पास एक विशाल कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सांप चबूतरे में छिपा हुआ था, जिसे काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया, लेकिन इसी दौरान वह एक बार हाथ से छूट गया। बबलू ने सूझबूझ दिखाते हुए दोबारा प्रयास किया और आखिरकार सांप को सुरक्षित काबू में कर लिया।

रेस्क्यू के बाद बबलू पवार ने बताया कि यह काफी पुराना करीब साढ़े 5 फीट लंबा और लगभग 7-8 किलो वजनी कोबरा प्रजाति का जहरीला साँप है। जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!