होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर बस स्टैंड पर यात्री पर हमला: टॉयलेट जाने उतरे युवक को बदमाशों ने डंडों से पीटा

सागर बस स्टैंड पर यात्री ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर बस स्टैंड पर यात्री पर हमला: टॉयलेट जाने उतरे युवक को बदमाशों ने डंडों से पीटा

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं, इसका ताजा उदाहरण शहर के बस स्टैंड पर देखने को मिला है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब सफर करने वाले यात्री भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए यात्रियों को अपना निशाना बना रहे हैं।

देर रात सागर बस स्टैंड पर एक यात्री के साथ बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। घायल युवक शिवम पटैल ने बताया कि वह इंदौर से पन्ना अपने घर जा रहा था और ओम साईं राम बस से सफर कर रहा था। सुबह करीब चार बजे बस सागर बस स्टैंड पर रुकी, तभी वह टॉयलेट जाने के लिए बस से नीचे उतरा।

इसी दौरान स्कूटी से आए कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने पहले उससे पूछताछ की और उनके हाथों में डंडे और चाकू भी थे। शिवम जब वापस बस में चढ़ने लगा तो बदमाशों ने पीछे से उसके सिर पर डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि बस में मौजूद स्टाफ ने भी घायल यात्री की कोई मदद नहीं की। बाद में बस स्टैंड पर मौजूद ऑटो चालकों ने इंसानियत दिखाते हुए घायल शिवम को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

बहरहाल, सागर शहर में जिस तरह से अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, वह कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि जब शहर का बस स्टैंड ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता आखिर खुद को कहां सुरक्षित महसूस करे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!