होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

डिवाइडर से टकराकर पलटा पिकअप वाहन, पति-पत्नी की मौत,10 लोग घायल, नर्मदा स्नान कर बरमान से लौट रहे थे श्रद्धालु

डिवाइडर से टकराकर पलटा पिकअप ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

डिवाइडर से टकराकर पलटा पिकअप वाहन, पति-पत्नी की मौत,10 लोग घायल, नर्मदा स्नान कर बरमान से लौट रहे थे श्रद्धालु
सागर। नेशनल हाईवे 44 पर सोमवार को गौरझामर के पास केसली तिगड्डा ओवरब्रिज पर श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही गौरझामर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा अटा निवासी 13 लोग सोमवती अमावस्या के अवसर पर नर्मदा स्नान के लिये बरमान गये थे। सभी श्रद्धालु पिकअप वाहन क्र. एमपी 15 जेडएल 5025 से वापस अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर के समय गौरझामर के पास केसली तिगड्डा ओवरब्रिज पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में गंभीर चोट लगने से हल्लू उर्फ कीरत 55 और उनकी पत्नी कल्लो बाई 50 निवासी सेमरा अटा की मौत हो गई। वही चालक मोनू पिता जीवन सिंह लोधी 33, पप्पू सौर 40, अंगूरी बाई 42, रामा बाई 60, सुशीला बाई 60, राघवेंद्र 27, सखी लोधी 50, वैशाली 17 और मुस्कान 14 सहित अन्य श्रद्धालु घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुये घायलों को वाहन से बाहर निकाला। बाद में एंबुलेंस की मदद से सभी को देवरी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में पिकअप में सवार 8 वर्षीय शिवानी पूरी तरह सुरक्षित बच गई। उसे मामूली खरोंच तक नही आई। प्रत्यक्षदर्शी शिवानी ने बताया कि वाहन चालक को नींद आने लगी थी, जिसके कारण पिकअप पुलिया के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया, नायब तहसीलदार आर. चौधरी और थाना प्रभारी हरिराम मानकर पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गौरझामर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!