होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, 23.22 लीटर शराब जब्त

चतुर्भटा में कार्रवाई के दौरान ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

चतुर्भटा में कार्रवाई के दौरान 48 पाव सागर गोल्ड और 81 पाव बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की बरामद, कुल कीमत ₹14,520

सागर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देश पर अवैध रूप से शराब बेचने, ले जाने और जमा करके रखने वालों के खिलाफ थाना स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत 11 सितंबर 2026 को सुरखी थाना पुलिस को ग्राम चतुर्भटा में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली। सूचना में अजय साहू और उसकी मां सीतारानी साहू द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की बात सामने आई थी। जानकारी की पुष्टि के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची।

पुलिस टीम को मौके पर सीतारानी साहू अपने मकान के पास खाली जगह में दो थैलों के साथ बैठी मिलीं। पुलिस ने जब दोनों थैलों की तलाशी ली तो उनके अंदर शराब के पाव मिले। जांच के दौरान 48 पाव सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की और 81 पाव बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब की कुल मात्रा 23.22 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹14,520 बताई गई है। शराब को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया और मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

इनकी रही कार्रवाई में भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. महेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि. दयाबाई ठाकुर, प्रशांत रावत, नीलम कुमार, नरेन्द्र कुमार, महिला आरक्षक रंजना और आरक्षक चालक विकास मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।