होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सगर के जरुआखेड़ा रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली पॉलिथीन, अंदर निकले फटे-गले पुराने नोट

सागर : जरुआखेड़ा प्लेटफार्म नंबर-1 ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : जरुआखेड़ा प्लेटफार्म नंबर-1 पर सुबह करीब 8 बजे मिली पॉलिथीन, 10, 20 और 50 रुपए के नोट मिलने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं

सागर। जरुआखेड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर सोमवार सुबह उस समय लोगों का ध्यान एक लावारिस पॉलिथीन ने खींच लिया, जब उसके अंदर पुराने और खराब हालत में पड़े कई नोट दिखाई दिए। पॉलिथीन में 10, 20 और 50 रुपए के नोट थे, जिनमें कई नोट फटे और गले हुए मिले।

प्लेटफार्म पर नोटों से भरी पॉलिथीन मिलने की जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंची तो मौके पर चर्चा शुरू हो गई। हर कोई यह जानने की कोशिश करता नजर आया कि आखिर यह पॉलिथीन यहां कौन छोड़कर गया।

मामले की सूचना मिलने पर जरुआखेड़ा चौकी प्रभारी अनिल कुजूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पॉलिथीन में रखे सभी नोटों को एकत्रित कर लिया।

फिलहाल इन नोटों के मालिक के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पॉलिथीन को स्टेशन पर किसने और किस वजह से छोड़ा था। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि संभवत: यह रकम किसी भिखारी की हो सकती है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All