होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में शोभायात्रा बनी हादसे की वजह: 15 साल के किशोर की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

सागर में शोभायात्रा बनी हादसे ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में शोभायात्रा बनी हादसे की वजह: 15 साल के किशोर की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

सागर। हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद शहर में आक्रोश फैल गया है। हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सागर-जबलपुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार, देर रात निकाली जा रही शोभायात्रा में एक डीजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय डीजे पर नाच रहे करीब 7 लोग उसके नीचे दब गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 10वीं कक्षा के छात्र आर्यन कोरी को मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने डीजे संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।
स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
चक्काजाम के कारण सागर-जबलपुर मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!