होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : शराब दुकान हटाने को लेकर विरोध,15 दिन बाद नहीं हटी दुकान, रहवासियों ने किया चक्काजाम

सागर : शराब दुकान हटाने ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : शराब दुकान हटाने को लेकर विरोध,15 दिन बाद नहीं हटी दुकान, रहवासियों ने किया चक्काजाम
सागर/खुरई। तलैया नाका में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया। प्रशासन की ओर से दुकान हटाने के लिये दिये गये 15 दिन के भरोसे के बाद भी जब कर्यवाही नहीं हुई, तो गुस्साये वार्ड के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार डॉ. राकेश कुमार ने लोगों को समझाया और दुकान न खुलने का भरोसा दिया। तलैया नाका की इस शराब दुकान को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा है। इससे पहले भी स्थानीय लोगों ने बड़ा आंदोलन किया था, जिसके बाद एसडीएम मनोज चौरसिया ने लिखित में वादा किया था कि 15 दिनों के अंदर दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जायेगा। सोमवार को वार्ड के लोग इसी वादे की याद दिलाने के लिये तहसीलदार को ज्ञापन देने पहुंचे थे। ज्ञापन देने के कुछ ही घंटों बाद खबर फैली कि शराब दुकान को तलैया नाका से हटाकर ठीक सामने के खाली मैदान में खोलने की तैयारी हो रही है। यह सुनते ही महिलायें, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आये और रास्ता जाम कर दिया। भीड़ का गुस्सा देखकर दुकान का काम करने वाले लोग वहां से भाग खड़े हुये। हंगामे की सूचना मिलते ही तहसीलदार डॉ. राकेश कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन अपने वादे पर अडिग है और दुकान को रिहायशी इलाके से दूर ही भेजा जायेगा। वही वार्ड की महिलाओं और निवासियों ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी कीमत पर अपने इलाके में शराब दुकान नही खुलने देंगे। सोमवार शाम को भी सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में महिलायें तिराहे पर जुटी रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!