लूट व अपहरण के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर 3 बालिग आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की अंगूठी एवं इलेक्ट्रॉनिक ऑटो जप्त
सागर। थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा लूट एवं अपहरण जैसे गंभीर अपराध में त्वरित, प्रभावी कार्यवाही की है। थाना गोपालगंज में पंजीबद्ध अपराध क्र. 74/2026 धारा 296(ए), 140(1), 115(2), 309(6), 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 3 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया, वही 01 विधि विरुद्ध बालक को 8 फरवरी को अभिरक्षा में लिया है। घटना के संबंध में फरियादी दीपक राय निवासी तिरुपतिपुरम थाना गोपालगंज द्वारा 6 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी मोटरसाइकिल से एसबीआई कियोस्क बैंक के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी धीरज कोरी पिता स्व. महेश कोरी 34 वर्ष, अमन अहिरवार पिता अच्छेलाल अहिरवार 22 वर्ष, विवेक जैन पिता वीरेंद्र जैन 23 वर्ष एवं एक विधि विरुद्ध बालक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो से मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते फरियादी को गालियां देते हुये धीरज कोरी द्वारा उसकी पीठ में चाकू अड़ाकर जबरन ऑटो में बैठाया तथा जान से मारने की धमकी देते हुये सुनसान स्थान पर ले गये। वहां आरोपियों द्वारा चाकू एवं डंडे से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे फरियादी को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने फरियादी के पास से सोने की अंगूठी लूट ली। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। सतत प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से 7 फरवरी को तीनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 1 विधि विरुद्ध बालक को 8 फरवरी को नियमानुसार अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं डंडा बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक ऑटो को भी जप्त किया गया है। आमजन में पुलिस की सख्ती का संदेश देने हेतु तीनों गिरफ्तार आरोपियों का थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा जुलूस निकाला गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा प्रकरण में विस्तृत विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा, नीरज जैन, दीपक व्यास, अनिल प्रभाकर, कैलाश सेन, नेकराम, रणवीर, अंकित तिवारी, देवेंद्र पाण्डे का योगदान रहा।
लूट व अपहरण के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर 3 बालिग आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की अंगूठी एवं इलेक्ट्रॉनिक ऑटो जप्त
लूट व अपहरण के मामले ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







