होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

रंग, गुलाल और सम्मान: साहू समाज युवा मंडल के होली मिलन में भाजपा पदाधिकारियों का अभिनंदन

रंग, गुलाल और सम्मान: साहू ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

रंग, गुलाल और सम्मान: साहू समाज युवा मंडल के होली मिलन में भाजपा पदाधिकारियों का अभिनंदन

सागर। साहू समाज युवा मंडल सागर द्वारा होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, एकता व सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नव-नियुक्त जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया एवं जिला मंत्री सविता जिनेश साहू का साहू समाज युवा मंडल के सदस्यों द्वारा
पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

समारोह में मोहननगर वार्ड निवासी शिवम साहू (भूरे) का भी साहसिक कार्य के लिए सम्मान किया गया। बताया गया कि उन्होंने हाल ही में एक व्यक्ति की जान बचाकर साहस और मानवता का परिचय दिया था।

कार्यक्रम में आगामी मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव और निशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह जानकारी साहू समाज जिला प्रवक्ता शिवम साहू ने दी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!