होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बीएमसी में छुट्टी को लेकर बवाल, घायल युवक और डॉक्टरों के बीच तकरार : कटरा बाजार कटरबाजी में जख्मी संकेत साहू ने लगाया दबाव में डिस्चार्ज करने का आरोप

बीएमसी में छुट्टी को लेकर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

बीएमसी में छुट्टी को लेकर बवाल, घायल युवक और डॉक्टरों के बीच तकरार : कटरा बाजार कटरबाजी में जख्मी संकेत साहू ने लगाया दबाव में डिस्चार्ज करने का आरोप
सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में शनिवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब कटर से हमले में घायल एक युवक की छुट्टी को लेकर डॉक्टरों और उसके परिजनों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ता देख अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले सागर के कटरा बाजार में कटरबाजी की घटना में संकेत साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले में उनकी पीठ पर गहरे घाव आए, जिन पर करीब 25 टांके लगाए गए हैं। उनका इलाज बीएमसी में चल रहा था। शनिवार को अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें छुट्टी दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसका संकेत और उनके परिजनों ने विरोध किया।
घायल संकेत साहू का आरोप है कि जिस व्यक्ति ने उन पर हमला किया, उसके परिवार का एक सदस्य बीएमसी में पदस्थ है। उनका कहना है कि उसी दबाव के चलते उन्हें जल्दबाजी में डिस्चार्ज किया जा रहा था। संकेत के अनुसार, जब उन्होंने और उनके परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई तो वार्ड में मौजूद स्टाफ ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और बात हाथापाई तक पहुंचने की स्थिति बन गई।
वहीं अस्पताल स्टाफ का पक्ष अलग है। उनका कहना है कि मरीज की हालत में सुधार के बाद छुट्टी दी जा रही थी, लेकिन परिजनों ने अनावश्यक विवाद खड़ा किया और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।
घटना के बाद दोनों पक्ष गोपालगंज थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा संकेत साहू के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।
गोपालगंज थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!