होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : गिरवी रखी कार से रिवॉल्वर बेचने आये 3 युवक गिरफ्तार

सागर : गिरवी रखी कार ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : गिरवी रखी कार से रिवॉल्वर बेचने आये 3 युवक गिरफ्तार
सागर। देवरी पुलिस ने रिवॉल्वर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कार में सवार होकर रिवॉल्वर बेचने के लिये देवरी पहुंचे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुसुम विहार कॉलोनी में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसुम विहार कॉलोनी में एक कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी है और उसमें कुछ लोग बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर कार्यवाही के लिये पहुंची। टीम ने घेराबंदी कर कार को रोका। कार में तीन युवक सवार थे, जिन्हें पुलिस ने बाहर आने के लिये कहा। ड्राइवर सीट के बाजू में बैठे युवक ने अपना नाम नीलेश पिता धनीराम गौंड 26 वर्ष निवासी ग्राम सरखेड़ा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक रिवॉल्वर बरामद हुई। उसने बताया कि यह बंदूक ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति की है। पुलिस ने ड्राइवर सीट पर बैठे युवक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम मंगल पिता सतपाल सिंह दांगी 26 वर्ष निवासी सरखेड़ा बताया। वहीं पीछे की सीट पर बैठे युवक ने अपनी पहचान पूरन पिता श्रीराम गौंड 22 वर्ष निवासी बूठी मुआर देवरी के रूप में दी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गिरवी रखी कार में सवार होकर रिवॉल्वर बेचने के लिये देवरी आये थे। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाई। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कार और हथियार जब्त कर लिया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!