सागर : 8 महीने का जिला बदर अपराधी गिरफ्तार, गांव में घूम रहा था, मर्डर के प्रयास सहित 17 केस हैं दर्ज
सागर। मोतीनगर थाना पुलिस ने सोमवार को 8 महीने के जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर अमावनी गांव क्षेत्र में घूम रहे एक आदतन अपराधी राजकुमार उर्फ राजकपूर अहिरवार 35 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में पुलिस ने जिला दंडाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शास्त्री वार्ड सागर निवासी आदतन अपराधी राजकुमार पिता धनीराम अहिरवार ग्राम अमावनी क्षेत्र में अवैध रूप से घूम रहा है। सूचना पर मोतीनगर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच में आरोपी द्वारा जिला बदर आदेश की स्पष्ट अवहेलना करना पाया गया, पुलिस ने मामले को जांच में लिया। आरोपी को पूर्व में उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण जिला दंडाधिकारी द्वारा 8 माह की अवधि के लिये जिला बदर जिले की सीमा से बाहर किया गया था। लेकिन वह आदेश को न मानते हुये जिले की सीमा के अंदर ही घूम रहा था। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया किये गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है। जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध शराब, बलवा, शस्त्र समेत अन्य गंभीर धाराओं सहित कुल 17 आपराधिक प्रकरण अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
सागर : 8 महीने का जिला बदर अपराधी गिरफ्तार, गांव में घूम रहा था, मर्डर के प्रयास सहित 17 केस हैं दर्ज
सागर : 8 महीने का ...
[post_dates]

संपादक







