होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पति-पत्नी और बेटे के साथ मारपीट के आरोपियों को 6-6 माह के कारावास की सजा

सागर : पति-पत्नी और बेटे ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : पति-पत्नी और बेटे के साथ मारपीट के आरोपियों को 6-6 माह के कारावास की सजा
सागर। सानौधा थाना क्षेत्र के मारपीट के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सक्सेना की कोर्ट में हुई। न्यायालय ने सुनवाई करते हुये मारपीट के आरोपी मीनाबाई कुर्मी, मुकेश कुर्मी और रितिक उर्फ हरिओम कुर्मी को 6-6 माह के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। शासन की ओर से मामले में पैरवी अपर लोक अभियोजक दीपक कुमार जैन ने की। अभियोजन के अनुसार घायल गौरीशंकर ने थाना सानौधा पहुंचकर आरोपी मुकेश कुर्मी, मीना कुर्मी और रितिक कुर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि 7 दिसंबर 2023 को वह और उसकी मां सीतारानी अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी आरोपी मीनाबाई आकर उसे और उसके परिवार को पुरानी बुराई को लेकर गालियां देने लगी। मां ने गालियां देने से मना किया तो मीना कुर्मी ने पत्थर से सीतारानी के साथ मारपीट की। मीना कुर्मी का बेटा रितिक डंडा लेकर आया, जिसने उसके साथ मारपीट। मीना का पति मुकेश भी डंडा लेकर आया और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पिता हल्ले कुर्मी बीचबचाव करने आये तो मुकेश ने उनके सिर में डंडा मार दिया। मारपीट में घायल माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें इलाक के लिये हमीदिया भोपाल रेफर किया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। जांच पूरी होने पर पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई शुरू की। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने मामले से जुड़े साक्ष्य व दस्तावेज कोर्ट में पेश किये। कोर्ट ने सुनवाई करते हुये साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मीनाबाई, मुकेश और रितिक को 6-6 माह के कारावास और 2-2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!