होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : वर्षों से फरार वारंटियों की धड़पकड़ बांदरी पुलिस की कार्यवाही

सागर : वर्षों से फरार ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : वर्षों से फरार वारंटियों की धड़पकड़ बांदरी पुलिस की कार्यवाही
सागर/बांदरी।  जिले में चलाये गये वारंटियों की धड़पकड़ के अभियान अंतर्गत थाना बांदरी पुलिस द्वारा 15 मार्च को वर्षों से फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जिनमें स्थायी वारंटी राजू उर्फ चैतू पिता सेवाराम अहीरवार निवासी मेहर जो वर्ष 2024 से फरार था जिसके विरुद्ध न्यायालय ने स्थायी वारंट जारी किया था। स्थायी वारंटी हरि पिता घस्सी बंसल ग्राम इमलिया जो फरार होने से स्थायी वारंटी जारी किया गया था। वारंटी धनसिंह पिता शरमन लोधी निवासी मोहली बुजुर्ग, जगत पिता शेरसिंह लोधी निवासी मुहल्ली बुजुर्ग, कमलेश निवासी सिद्धबाबा मंदिर, राजा पिता कल्याण लोधी निवासी इमलिया, प्रेम पिता चुन्नीलाल अहीरवार निवासी मुदरी, अशोक पिता सूरत यादव निवासी नानोनी, सियारानी पति नाथूराम पटेल को तलाशी के दौरान न्यायालय द्वारा जारी स्थायी/ गिरफ्तारी वारंट की तामीली में गिरफ्तार किया गया कुछ लोगो के द्वारा न्यायालय में उपस्थिति की रशीद पेश करने पर उन्हें पाबंद किया शेष वारंटियों को न्यायालय पेश किया गया। जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उपजेल खुरई दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक गणपत बुंदेला, विजय पटेल, देवेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद, राजेन्द्र ने सराहनीय कार्य किया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!