होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : लापता मजदूर का शव पेड़ पर लटका मिला, तीन दिन से लापता था

सागर : लापता मजदूर का ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : लापता मजदूर का शव पेड़ पर लटका मिला, तीन दिन से लापता था

सागर/बीना। भानगढ़ थाना क्षेत्र के खिसोदा गांव के पास शनिवार दोपहर एक पेड़ पर तीन दिन पुराना शव लटका मिला। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त पप्पू पिता फूलसिंह आदिवासी 30 निवासी लमेठी थाना खिमलासा के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई लक्ष्मन आदिवासी ने बताया कि पप्पू मजदूरी करने के लिये घर से निकला था और तीन दिन से लापता था। पप्पू की गुमशुदगी की रिपोर्ट भानगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया कि पप्पू ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये बीना सिविल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!