होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : कैंट पुलिस ने पगारा रोड पर कार्यवाही करते डुप्लीकेट 19 सिलाई मशीनें जब्त की दो आरोपियों पर केस दर्ज

सागर : कैंट पुलिस ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : कैंट पुलिस ने पगारा रोड पर कार्यवाही करते डुप्लीकेट 19 सिलाई मशीनें जब्त की दो आरोपियों पर केस दर्ज

सागर। कैन्ट थाना पुलिस ने डुप्लीकेट सिलाई मशीनों की बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए 19 मशीनें जब्त की हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी के अनुसार, सुभाषनगर निवासी रमेश कुमार आर्य की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, जिसमें विद्यासागर इंटरप्राइजेज तिलक चौक देवरी के संचालक द्वारा रमेश ट्रेडमार्क की नकली मशीनें बेचे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने पगारा रोड पर कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 19 सिलाई मशीनें बरामद कीं, जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।

मामले में ऑटो चालक पुष्पेन्द्र चौधरी को मौके से पकड़ा गया, जबकि मुख्य आरोपी अभय जैन के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा बिना अनुमति ट्रेडमार्क का उपयोग कर नकली मशीनें बेची जा रही थीं, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा था।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!