होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर ; चनाटोरिया कार अग्निकांड का हुआ खुलासा : डॉक्टर पति ने ही की पत्नी की हत्या, आग लगाकर रचा एक्सीडेंट का षड्यंत्र

चनाटोरिया कार अग्निकांड का हुआ ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

चनाटोरिया कार अग्निकांड का हुआ खुलासा : डॉक्टर पति ने ही की पत्नी की हत्या, आग लगाकर रचा एक्सीडेंट का षड्यंत्र

सागर। सागर-गढ़ाकोटा रोड पर 21 मार्च की तड़के सुबह कार में आग लगने से हुई सीमा पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी, जिसे एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई।

जानकारी अनुसार घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी डॉक्टर नीलेश पटेल ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसने अपने दो सहयोगियों की मदद से शव को कार में रखकर गढ़ाकोटा रोड पर ले जाकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, ताकि मामला दुर्घटना प्रतीत हो।

एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने सोमवार दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने शुरुआत में पुलिस और परिजनों को गुमराह किया। पहले हार्ट अटैक, फिर एक्सीडेंट और बाद में कार में आग लगने की कहानी बताई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक साक्ष्य और विरोधाभासी बयानों के चलते सच्चाई सामने आ गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के किसी अन्य महिला से संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, वारदात में उसके साथ रामकृष्ण और शुभम नामक दो सहयोगी भी शामिल थे, जो उसके क्लीनिक से जुड़े हुए हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि के लिए बिसरा और अन्य सैंपल जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं तथा आरोपी के घर को सील कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मामले के सभी पहलुओं का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!