होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

एसपी हटाओ, शराब बंद करो’ के नारों से गूंजा सागर कलेक्टर कार्यालय, जहरीली शराब कांड में CBI जांच की मांग

एसपी हटाओ, शराब बंद करो’ ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

एसपी हटाओ, शराब बंद करो’ के नारों से गूंजा सागर कलेक्टर कार्यालय, जहरीली शराब कांड में CBI जांच की मांग

सागर के जहरीली शराब कांड को लेकर अब विरोध की आवाज तेज हो गई है…कलेक्टर कार्यालय के बाहर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ‘एसपी हटाओ, शराब बंद करो’ के नारे लगाए।

सागर के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर में बैरिकेडिंग भी की गई।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

संगठन का दावा है कि बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से 30 से 35 लोगों की मौत हुई है, जबकि 150 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि, ये संगठन के दावे हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि अलग से होना बाकी है।

ज्ञापन में मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिजनों का एक साल तक निशुल्क इलाज, दोषी पुलिस और आबकारी अधिकारियों की सेवा समाप्त करने तथा कलेक्टर और एसपी को तत्काल हटाने की मांग की गई है।

इसके अलावा संगठन ने सागर जिले की लाइसेंसी शराब दुकानों को स्थायी रूप से बंद करने और शराबबंदी लागू करने की भी मांग उठाई है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन ने इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All