होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : सूखे आषाढ़ ने बढ़ाई मालथौन की चिंता, पेयजल के लिये जद्दोजहद जारी

सागर : सूखे आषाढ़ ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : सूखे आषाढ़ ने बढ़ाई मालथौन की चिंता, पेयजल के लिये जद्दोजहद जारी

सागर/मालथौन। भीषण गर्मी के बाद आषाढ़ माह भी सूखा निकलने से नगर में जल संकट की समस्या बरकरार है। बारिश नहीं होने से नगर परिषद प्रशासन और आम नागरिकों की चिंता बढ़ गई है। अब लोगों को सावन में अच्छी बारिश की उम्मीद है। वर्षा नही होने से जहां किसान परेशान हैं, वहीं नगर के विभिन्न वार्डों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जलस्तर लगातार नीचे जाने के कारण स्थिति और चिंताजनक हो गई है। कई क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों को पानी के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। नगर के वार्ड क्र.06 के कुछ हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। यहां छोटे बच्चे भी पुरानी जनपद के पास स्थित नल से पानी भरकर ले जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों को मच्छरों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जल संकट से निपटने के लिये नगर परिषद द्वारा पेयजल आपूर्ति के प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन जल स्रोतों में गिरते जलस्तर के कारण व्यवस्थायें चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं। वर्तमान में नगर के कुछ वार्डों में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके अलावा टैंकरों के माध्यम से भी जल वितरण किया जा रहा है, लेकिन आबादी के लिहाज से यह व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि समय पर बारिश नहीं होने से हालात गंभीर हो रहे हैं। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो आने वाले दिनों में जल संकट और बढ़ सकता है। प्रशासन और नागरिक अब सावन की बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!