होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

Sagar : आदतन अपराधी को यूपी सीमा तक कराया निष्कासन

Sagar : आदतन अपराधी को ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

Sagar : आदतन अपराधी को यूपी सीमा तक कराया निष्कासन
सागर। थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा जिला दंडाधिकारी सागर द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में आदतन अपराधी अनस पिता आरिफ अलीह 26 वर्ष निवासी लाल स्कूल के पीछे गोपालगंज के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई थी तथा उसकी उपस्थिति से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये सक्षम प्राधिकारी द्वारा उसे जिला बदर किये जाने के आदेश जारी किये गये थे। 12 फरवरी को थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा विधिवत नोटिस तामील कर समस्त वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा आरोपी को पुलिस बल के साथ सागर जिले की सीमा से बाहर ले जाकर थाना नरहट जिला ललितपुर उप्र की सीमा तक सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!