होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मानसिक बीमारी से जूझ रही एमए की छात्रा ने कुयें में कूदकर आत्महत्या की

सागर : मानसिक बीमारी से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : मानसिक बीमारी से जूझ रही एमए की छात्रा ने कुयें में कूदकर आत्महत्या की

सागर/बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के मढ़ना गांव में 22 वर्ष एमए की छात्रा ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार से लापता छात्रा का शव खेत में बने कुएं में मिला। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मढ़ना गांव निवासी रोशनी पिता नरेश सिंह दांगी शुक्रवार को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, जिसके बाद खेत में बने कुएं में उसका शव मिला। सूचना पर खिमलासा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये खुरई सिविल अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने बताया कि रोशनी ने इसी वर्ष बीए की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में एमए की पढ़ाई कर रही थी। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिये सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!