होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मंडी का कारनामा हम्माल ने किसान का अनाज चुराया,दो किसानों ने लगाया चोरी का आरोप, हम्माल मौके से फरार

सागर : मंडी का कारनामा ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : मंडी का कारनामा हम्माल ने किसान का अनाज चुराया,दो किसानों ने लगाया चोरी का आरोप, हम्माल मौके से फरार
सागर/खुरई। कृषि उपज मंडी में अनाज की तौल के दौरान दो किसानों ने हम्माल पर अनाज चोरी करने का आरोप लगाया है। किसानों के बड़ी संख्या में एकत्रित होने पर मंडी प्रबंधन भी मौके पर पहुंचा। विनायठा निवासी किसान अंकित यादव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 30 मि्ंटल मटर लेकर मंडी आये थे। डाक नीलामी के बाद जब जैन ट्रेडर्स पर दो बोरियों की तुलाई हुई, तभी हम्माल जितेंद्र प्रजापति ने एक बोरी गायब कर दी। अंकित के अनुसार हम्माल ने चोरी की गई बोरी को पास के अतिशय ट्रेडर्स में रख दिया, जिसे उन्होंने देख लिया। इसके बाद हम्माल मौके से भाग गया और मंडी प्रबंधन को सूचना दी। इसी तरह का एक और मामला जैन ट्रेडर्स से सामने आया है। कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड निवासी किसान मोनू ताम्रकार ने आरोप लगाया कि वह 17 मि्ंटल चना लेकर मंडी आये थे। तुलाई के दौरान उनके दो बोरे चने गायब कर दिये गये। सूचना मिलने पर मंडी निरीक्षक सीएस मरावी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों और व्यापारी से बात की और कागजी कार्यवाही शुरू की। मरावी ने बताया कि किसान की शिकायत पर जांच के लिये पहुंचने पर एक बोरी बगल में रखी मिली, जिसे किसान को वापस कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस हम्माल जितेंद्र प्रजापति ने यह हरकत की, वह मौके से फरार हो गया है। पंचनामा कार्यवाही कर आगे की कार्यवाही के लिये सचिव को भेजा जायेगा। दूसरे किसान की शिकायत की भी जांच की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!