होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : सूने घर से चोरी, सीसीटीवी केबल काटकर, डीवीआर ले गये बदमाश

सागर : सूने घर से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : सूने घर से चोरी, सीसीटीवी केबल काटकर, डीवीआर ले गये बदमाश
सागर/ खुरई। जरवांस बायपास चौराहा के पास गुरुवार रात एक खाली घर में चोरी हुई। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिये और डीवीआर भी अपने साथ ले गये। इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब मकान मालिक इश्तयाक खान अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में गये थे। घर के अंदर घुसकर चोरों ने अलमारी के लॉकर का ताला तोड़ाकर जेवर और नगदी चुरायें, गद्दे फाड़कर पैसे की तलाश की। इश्तयाक खान की मां हाजरबी खान चोरी की सूचना मिलने पर घर पहुंची और पुलिस में मामला दर्ज कराया। हाजरबी खान ने बताया कि बेटे और बहू के आने के बाद ही चोरी हुये सामान की सही जानकारी मिल पायेगी। वहीं खुरई शहरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। घर के मालिक के आने के बाद ही चोरी हुये सामान का पूरी जानकारी मिलेगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!