होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, बिना ऑर्डर पार्सल भेजा, अंदर निकला बच्चे का आधा स्वेटर

सागर : ऑनलाइन ठगी का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, बिना ऑर्डर पार्सल भेजा, अंदर निकला बच्चे का आधा स्वेटर
सागर/खुरई। ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है। सरयू नगर में एक किसान के घर बिना ऑर्डर किये एक पार्सल पहुंचाया गया। डिलीवरी बॉय ने महिला से पार्सल के बदले पैसे लिये, जिसके बाद पार्सल खोलने पर उसमें एक बच्चे का कटा हुआ पुराना स्वेटर मिला। परिवार ने तुरंत डिलीवरी बॉय को ढूंढकर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र के चर्च के पास सरयू नगर में रहने वाले नितिन पाठक के घर हुई। नितिन ने बताया कि जब वह नहा रहे थे, तभी एक डिलीवरी बॉय घर आया और उनकी भाभी को एक पार्सल दिया। पार्सल पर केवल नीरज नाम लिखा था, जिसमें कोई सरनेम या जाति का उल्लेख नहीं था। भाभी ने डिलीवरी बॉय को पार्सल के लिये 700 रुपये दे दिये, जबकि उस समय उनके पति खेत पर थे। जब भाभी ने घर के सभी सदस्यों से पार्सल के बारे में पूछा, तो सभी ने इसे मंगवाने से इनकार कर दिया। नितिन पाठक ने बताया कि जब पार्सल खोला गया, तो उसमें किसी बच्चे का उपयोग किया हुआ कटा हुआ स्वेटर निकला। इसके बाद डिलीवरी बॉय की तलाश की गई, जो कुछ ही दूरी पर मिल गया। पूछताछ करने पर वह कुछ भी बताने से बचता रहा, जिसके बाद उसे शहरी थाने ले जाकर पुलिस को आवेदन दिया गया। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि एक महिला के साथ पार्सल के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड किया गया है। आवेदन के आधार पर जांच की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि अंजान पार्सल को रिसीव न करें, अगर ऑर्डर की जानकारी नहीं है तो पार्सल लेने से मना कर दें।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!