होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

Sagar news : ट्रक ने बाइक चालक युवक को रौंदा, गुस्सायें परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने ट्रक जप्त कर चालक को पकड़ा 

 Sagar news : सागर-सिलवानी स्टेट ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

 Sagar news : सागर-सिलवानी स्टेट हाईवे 15 गेहूंरास तिराहा गैस एजेंसी के पास मंगलवार भीषण सड़क हादसा हो गया। सिलवानी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक चालक युवक को पीछे टक्कर मार कर भाग निकला, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जानकारी लगने पर मौके पर परिजन पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये ग्राम बरौदा सागर के पास से ट्रक को पकड़ा पुलिस ने ट्रक क्र. एमपी 15 एचए 2300 को जप्त कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और वैधानिक कार्यवाही की जिसके बाद परिजनों ने जाम खोला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। जानकारी के मुताबिक मृतक क्रश कोरी पिता रेवाराम कोरी 19 वर्ष निवासी घाटमपुर रहली का निवासी है जो जैसीनगर में अपने मौसिया मूलचंद कोरी के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था और मंगलवार को बस्ती में घूमने निकला था तब यह हादसा हो गया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!