सागर : तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध महिला को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
सागर/मालथौन। नेशनल हाईवे 44 पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार शाम सागर-मालथौन रोड स्थित नकटा पुल की पुलिया के पास एक अज्ञात ट्रक ने सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डबडेरा निवासी गोंना बाई आदिवासी सोमवार को हनुमान मंदिर में दर्शन करने आई थी। शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच जब वह दर्शन कर वापस अपने घर लौटने के लिये हाईवे पार कर रही थी, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदते हुये निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और मालथौन थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से वाहन की तलाश की जा रही है।
सागर : तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध महिला को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
सागर : तेज रफ्तार ट्रक ...
[post_dates]

संपादक







