होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : पुलिस की दो गांवों में दबिश, 600 लीटर महुआ लहान नष्ट

सागर : पुलिस की दो ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : पुलिस की दो गांवों में दबिश, 600 लीटर महुआ लहान नष्ट
सागर। अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिये आगासौद पुलिस ने कार्रवाई करते हुये दो गांवों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने करीब 600 लीटर महुआ लहान मौके पर नष्ट किया, जबकि 4.5 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की। मामले में एक महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी आगासौद निरीक्षक अनुपमा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेरखेड़ी टांडा और ग्रेंट टांडा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ग्राम बेरखेड़ी टांडा से करीब 500 लीटर और ग्राम ग्रेंट टांडा से 100 लीटर महुआ लहान बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा कमला बाई बंजारा के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। पुलिस ने कमला बाई बंजारा के विरुद्ध अपराध क्र.189/26 के तहत धारा 34(1) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुपमा शर्मा, सतीश रावत, जयपाल, संदीप, दीपेंद्र, रणवीर, दीपक, रविता, साक्षी, संतोष तिवारी की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All