होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पुलिस की अवैध शराब, सट्टा और फरार हत्या के आरोपी पर बड़ी कार्यवाही

सागर : पुलिस की अवैध ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : पुलिस की अवैध शराब, सट्टा और फरार हत्या के आरोपी पर बड़ी कार्यवाही

सागर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन मे जिलेभर में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गढ़ाकोटा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार, सट्टा और फरार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुये सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह तिवारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। 22 एवं 23 जुलाई को गढ़ाकोटा पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान सुंदर कुर्मी निवासी ग्राम चनौआ के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की 112 पाव, करीब 20.16 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 14700 है, जब्त की गई। इसी प्रकार सहदेव नामदेव निवासी चनौआ खुर्द के कब्जे से लगभग 3960 मूल्य की शराब एवं बीयर तथा कमलेश पटेल निवासी शास्त्री वार्ड मोतीनगर के कब्जे से करीब 6800 रुपये मूल्य की शराब एवं बीयर बरामद कर जब्त की गई। 23 जुलाई को की गई एक अन्य कार्यवाही में मुलू उर्फ धरमदास पटेल निवासी किला वार्ड गढ़ाकोटा के कब्जे से 21.18 लीटर अवैध शराब एवं बीयर, जिसकी अनुमानित कीमत 9520 है, बरामद की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
सट्टा खिलाते आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार
अभियान के दौरान पुलिस ने हरिशंकर कोरी निवासी गांधी वार्ड गढ़ाकोटा को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची और 340 रुपये नकद बरामद किये गये। उसके विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
पांच वर्षों से फरार हत्या का
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे गनेश यादव निवासी मझगुवा को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना गढ़ाकोटा के अपराध क्र. 497/2021 में पहले धारा 307, 294, 34 भारतीय दंड संहिता तथा बाद में जोड़ी गई धारा 302 के मामले में फरार था। उसके विरुद्ध अन्य मामलों में भी न्यायालय से स्थायी वारंट जारी थे। पुलिस ने लगातार तलाश और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!