सागर : कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने पुलिस महकमे में फेरबदल,नरयावली थाना की कमान गजेंद्र जोहरिया को मिली
सागर जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल ने सोमवार को पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। शाम करीब 5 बजे एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थाना व चौकियों में पदस्थ पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।
जारी सूची के मुताबिक नरयावली थाना प्रभारी कपिल कुमार लक्षकार को रक्षित केंद्र जबकि कार्यवाहक निरीक्षक गजेंद्र जोहरिया को नरयावली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा कर्रापुर चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव को बहेरिया थाना में पदस्थ किया गया है। वहीं रक्षित केंद्र से कार्यवाहक एसआई हरिसिंह ठाकुर को चौकी बलेह भेजा गया है। कार्यवाहक एसआई अजय कुमार इक्का को रक्षित केंद्र से चौकी बीएमसी में पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम में कार्यवाहक एएसआई श्रीधर अहिरवार को कर्रापुर चौकी तथा एएसआई राजेंद्र पांडे को बहेरिया थाना से चौकी टड़ा में पदस्थ किया गया है।
एसपी द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








